फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया से लापता डेयरी संचालक लखनऊ स्टेशन पर मिला

Thu, 29 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को पुलिस परिजनों को लेकर लखनऊ जाएगी। मिली जानकारी अनुसार विभीषण लखनऊ रेलवे स्टेशन पर घायल हालत में बेहोश पड़ा था। उसकी जेब में साढे़ 33 हजार रुपये, 1 चाबी व एक मोबाइल था जो स्विच ऑफ था।
विज्ञापन


उन्होंने मोबाइल की बैटरी निकालकर अपने मोबाइल की बैटरी डालकर मोबाइल ऑन किया और परिजनों को सूचित कर अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना रतिया पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को उक्त डेयरी संचालक अपने एक नौकर को दवाई दिलाने और सामान खरीदने के लिए 50  हजार निकलवाए थे। कुछ सामान खरीदकर उसने नौकर को गांव छोड़कर वह अचानक लापता हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस को भूना कैंचियों के पास सामान बरामद हो गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डेयरी संचालक की तलाश हेतु रोहतक, दिल्ली व अन्य स्थानों पर टीमें गठित कर दी थी।

जहां-जहां विभीषण की मोबाइल की लोकेशन आई वहां पुलिस ने टीमें गठित कर दी थी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को विभीषण के मोबाइल की लोकेशन आनंद विहार दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर थी लेकिन लखनऊ पुलिस ने विभीषण को रेलवे स्टेशन से बरामद कर पुलिस व परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें