फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का दौरा स्थगित, उठने लगे हैं सवाल

Thu, 29 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इतना ही नहीं, विपक्षी पार्टियों ने भी सीएम के दौरे के स्थगित करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इनेलो जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरों ने दौरा स्थगित होने के पीछे सरकार की नाकामी से भागना बताया है।
विज्ञापन


हालांकि फतेहाबाद डीसी ने किसी भी विरोध की संभावना से इंकार किया है। उनके अनुसार सोनीपत में 5 नवंबर की पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली के चलते फतेहाबाद में सीएम का दौरा स्थगित किया गया है।

किसानों के विरोध के चलते दौरा स्थगित होने के कयास
धान के कम रेट एवं नरमे की गिरदावरी में देरी के चलते इलाके के किसानों में सरकार के खिलाफ रोष है। जिले भर की मंडियों में धान के कम रेटों के चलते किसान कई बार जाम लगा चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में सफेद मक्खी के प्रकोप के चलते गिरदावरी में हो रही देरी से भी किसानों में गुस्सा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम दौरे के दौरान किसान मुख्यमंत्री का विरोध भी कर सकते थे।

बीते दिन अनाजमंडी में पूर्व सीएम की अगुवानी में जुटे किसानों की भीड़ ने भी सरकार के कान खड़े किए हैं। इसके अलावा मंडी के व्यापारियों द्वारा हुड्डा के लिए समारोह आयोजित करने से भी मंडियों में सरकार की कमजोर स्थिति मानी जा रही थी।

सीएम का दौरा स्थगित होने के बाद विज के दौरे पर निगाहें
सीएम मनोहर लाल खट्टर का दौरा स्थगित होने के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के दौरे पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। अनिल विज को 30 अक्तूबर को ही कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए फतेहाबाद आना था।

इस बीच सीएम का कार्यक्रम रखे जाने के कारण उनके फतेहाबाद आने की संभावना खत्म हो गई थी। लेकिन अब जब सीएम का दौरा स्थगित हो जाने के बाद फिर से अधिकारियों ने अनिल विज के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें