टोहाना। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांव कमालवाला में राष्ट्रीय पोषण माह के सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर करमजीत कौर ने की।
कार्यक्रम में उचित पौष्टिक आहार के साथ साथ पुरुषों काे घर के कार्यों में सहभागिता को बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। सुपरवाइजर करमजीत कौर ने बताया कि पुरुषों की घर के कार्यों में सहभागिता आज के समय की आवश्यकता है।
जब पुरुष रसोई, बच्चों की देखभाल और घर की सफाई में महिलाओं का सहयोग करते हैं, तो परिवार में समानता और आपसी सम्मान की भावना बढ़ती है। समाज में वास्तविक परिवर्तन तभी संभव है जब पुरुष भी परिवार के पोषण और देखभाल की जिम्मेदारी को साझा करें। इस दौरान महिला पंच सीमा, पंच मुकेश, आंगनबाड़ी वर्कर्स कुलदीप, हेमलता, कविता, सीमा सहित क्षेत्र की नागरिक मौजूद रहे।