फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर उठाईं लंबित मांगें

Mon, 06 Oct 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए बिजली निगम कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन एचएसईबी सब यूनिट की ओर से मांगों के लिए उपमंडल कार्यालय परिसर ग्रामीण में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर्मवीर लाइनमैन ने की।
विज्ञापन

कर्मवीर ने बताया कि बार-बार पत्राचार के बावजूद एसडीओ ग्रामीण की ओर से यूनियन से बैठक के लिए समय नहीं दिया जा रहा है। इससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिकारी ने न तो बैठक के लिए समय निर्धारित किया और न ही किसी पत्र का उत्तर देना उचित समझा।
यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि उक्त अधिकारी की ओर से डिफॉल्टिंग अमाउंट वसूली टीम को तोड़ना, मेंटेनेंस टीम को भंग करना तथा जीएससी टीम में मनमाने बदलाव करने से विभागीय कार्यप्रणाली बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस दौरान मंच संचालन सुरेश (फोरमैन) द्वारा किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सब यूनिट से उदयवीर, वीरपाल, संजय, सुखविंदर, सब यूनिट धारसूल सेक्रेटरी दीपक, सह सचिव सुनील, यूनिट से सेक्रेटरी सुरेश, कैशियर मनदीप व संगठनकर्ता कुलदीप सहित यूनियन के कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। एसडीओ दीपक यादव ने बताया कि कार्यालय के काम में व्यस्त होने के कारण समय नही दे पाए। 8 अक्तूबर को बातचीत कर समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें