फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रबी फसल की आवक पर सदस्यों ने की चर्चा

Fri, 27 Mar 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठक करते मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रदीप मांडन व अन्य सदस्य।
विज्ञापन
भट्टू कलां। रबी फसल की आवक की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को मार्केट कमेटी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रदीप मांडन ने की।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से रबी फसल के आवक, रखरखाव, खरीद प्रक्रिया, उठान, तौल व साफ-सफाई के बारे में चर्चा हुई। गांव मेहूवाला के सुशील कुमार ने कहा कि किसान को कंडा और कुंडी की गड़बड़ी से बचाया जाए। रोहतास बनमंदोरी ने वेयर हाउस व एफसीआई गोदाम में कंडे पर तौल दौरान डिस्प्ले बाहर भी लगाने की मांग की ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

भट्टू मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने बारे व्यापार मंडल प्रधान प्रमोद गोयल ने साफ कहा कि यहां नियमित सफाई होनी चाहिए। मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन संजय सिंगला ने कहा कि सीजन सीजन कम से कम एक महीने तक अवश्य अतिक्रमण हटाकर रखना चाहिए। इस बारे अनाउंसमेंट करवाएं। साथ ही उक्त लोगों से मिल अनुरोध किया जाएं, संभव हो तो नोटिस भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन


सुशील मेहुवाला ने कहा कि यहां अतिक्रमण बहुत बड़ी समस्या है। इस पर काबू पाना जरूरी है। इससे ना केवल किसान बल्कि व्यापारी भी परेशान हैं। सभी को तालमेल बना इस समस्या का समाधान करना चाहिए। तौल का कार्य करने वाले नरेन्द्र व सतबीर ने कहा कि सभी शौचालय बदबू मार रहे हैं। जिनकी सफाई कराना जरूरी है। साथ ही पानी की भी व्यवस्था हो।

मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रदीप मांडन व मार्केट कमेटी सचिव निशांत ने कहा कि इन सबके लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। वाइस चेयरमैन संजय सिंगला व व्यापार मंडल प्रधान प्रमोद गोयल के रखें सुझाव अनुसार उठान कार्य में ठेकेदार द्वारा दर्शाएं वाहन संख्या अनुसार पूरे होने की पुष्टि कर उठान साथ की साथ हो इसका भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर अमित, रोहतास, विनोद, सुशील, प्रमोद, रमेश भादू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें