पपीहा पार्क के बाहर कोरोना का टीका लगवाते पात्र।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण का तीन दिवसीय कैंप सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन जिले में 146 जगहों पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम तक टीकाकरण कैंप चलाया।
पहली बार देर शाम सात बजे तक टीकाकरण कैंप चलाए गए। शाम 6 बजे तक जिले में 18 हजार 287 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। तीन दिन में स्वास्थ्य विभाग ने 55 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। मंगलवार को भी जिले में मेगा टीकाकरण कैंप आयोजित होगा।
पपीहा पार्क के बाहर चला स्पेशल ड्राइव
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पपीहा पार्क क बाहर कोरोना टीकाकरण का स्पेशल ड्राइव चलाया गया। यहां पर सुबह 9 बजे शुरू हुआ टीकाकरण कैंप रात 8 बजे तक चला। स्वास्थ्यकर्मियों ने गाड़ी में बैठे ही लोगों को वैक्सीन लगाई।
जिले में अब एक ही एक्टिव केस
जिले में अब एक ही एक्टिव केस रह गया है। स्वास्थ्य विभाग के जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुआ है। इसके बाद जिले में एक ही एक्टिव केस रह गया है। सोमवार को जिले में 768 सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल लैब से 752 सैंपल की रिपोर्ट आनी है।
कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण मेगा कैंप के तहत 146 जगहों पर वैक्सीन लगाई गई। जिले में शाम 6 बजे तक 15 हजार लोगों को टीका लगाया गया। उम्मीद है पहले दिन 18 हजार लोगों को टीका लगा देंगे। लोगों से भी अपील है कि वह वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।