फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महापंचायत की तैयारियों के लिए की बैठक, कमेटी गठित

Tue, 29 Sep 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। नगरपालिका की जगह ग्राम पंचायत व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को प्रस्तावित
विज्ञापन
भूना। नगरपालिका व्यवस्था समाप्त कर ग्राम पंचायत लागू करने की मांग पर 2 अक्तूबर को प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार देर शाम बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की बैठक हुई। इसमें महापंचायत की रणनीति तय करने के लिए कमेटी गठित की गई।
विज्ञापन

बैठक में चेयरपर्सन प्रतिनिधि, वाइस चेयरमैन, पार्षद, सरपंच, पूर्व सरपंच और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सर्वसम्मति से गठित कमेटी महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप देगी। साथ ही लोगों की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष रखने की रणनीति तैयार करेगी। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि नगरपालिका व्यवस्था से शहरवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इन समस्याओं को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर आकर आवाज उठानी चाहिए। महापंचायत में शहर और आसपास के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा हुई। ग्राम पंचायत व्यवस्था लागू करने की मांग सरकार के सामने रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा, अशोक कत्याल, वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, जिला परिषद सदस्य बलविंदर सिंह कैरों, सरपंच सुरेश कुमार कंबोज, राजबीर दहिया, महेश रहेजा, सतीश भुटानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें