फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीका में घग्घर किनारे नशीली दवाइयों के सैकड़ों खाली पत्ते मिले

Tue, 29 Dec 2015 12:09 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


गांव अलीका में घग्घर नदी के पुल के पास सोमवार सुबह सैकड़ों की संख्या में नशीली दवाइयों के खाली पत्ते मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के सदस्य मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पुल पर पहुंचकर बिखरे पड़े पत्ते को अपने कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा अब स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पूरे मामले की जांच भी की जायेगी।

अलीका के कुछ ग्रामीण सुबह पिलछियां रोड स्थित घग्घर नदी के पुल के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने पुल के पास ही सैकड़ों की संख्या में दवाइयों के खाली पत्ते देखे।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी गांव में नशा विरोधी अभियान चलाने वाली शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के सदस्यों को दी।

सभा के प्रदेश महासचिव मनदीप सिंह तुरंत अपनी टीम के साथ पुल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उक्त पत्तों में से गोलियां निकाली हुई हैं और सभी पत्ते खाली पड़े हैं।

मनदीप ने बताया कि सभा ने अलीका और आसपास के गांवों में नशा विरोधी अभियान चलाया हुआ जिसके चलते नशीली दवाइयों को बेचने वाले तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

लेकिन अब भी कुछ तस्कर कथित रूप से नशीली दवाइयों का व्यापार करते हैं और आशंका है कि उन्हीं तस्करों ने पत्तों में से नशीली दवाइयां निकाल कर खाली पत्तों को घग्घर पुल के पास फेंक दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जगह पर खाली पत्ते फेंके गए हैं, वहां नजदीक ही पुलिस ने पुलिस चौकी भी बनाई हुई है। लेकिन फिर भी पुलिस ने खाली पत्ते फेंकने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग भी की है।
 सूचना मिलने पर नागपुर पुलिस चौकी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और खाली पत्तों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें