फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कैंप में दिव्यांगों का नहीं हुआ मेडिकल, नोटिस लगाकर अगले बुधवार को फिर बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में कैंप लगाकर दिव्यांगों के मेडिकल करता है लेकिन दिव्यांगों को यहां बुलाकर केवल परेशान किया जा रहा है। इस बार फिर बोर्ड के कैंप में दिव्यांगों का मेडिकल नहीं किया गया। नोटिस लगाकर फरमान दे दिया कि अगले बुधवार को आएं।
विज्ञापन

यूडीआईडी से मेडिकल मूल्यांकन फार्म न निकलने के कारण मेडिकल बोर्ड रद्द कर दिया गया। हालांकि सिर्फ उन्हीं दिव्यांगों के मेडिकल हुए जिनके पिछले सप्ताह नहीं हुए थे।
नागरिक अस्पताल में पिछले बुधवार को भी विशेषज्ञ न आने के कारण मेडिकल नहीं हो पाए थे और 70 से 80 किलोमीटर दूर से आए दिव्यांगों को लौटना पड़ा था। पिछले करीब दो माह से लगातार बोर्ड में कोई न कोई दिक्कत आ रही है। लेकिन इसका खमियाजा दिव्यांगों को उठाना पड़ रहा है। कैंप में हर सप्ताह 80 से 100 दिव्यांग आते हैं। सरकार द्वारा दी जाने वाली मदद के लिए दिव्यांगों के पास प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। मेडिकल मूल्यांकन फार्म में विशेषज्ञ दिव्यांग की प्रतिशतता दर्ज करते हैं। इसके आधार पर दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी होता है।
विज्ञापन

कोट

यूडीआईडी पोर्टल न चलने के कारण मेडिकल मूल्यांकन फार्म नहीं निकाले जा सके। इसके चलते आवेदनकर्ताओं को मेडिकल के लिए अगले बुधवार बुलाया गया है। हालांकि पिछले बुधवार को जिन दिव्यांगों का मेडिकल नहीं हुआ था उनका किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. संगीता अबरोल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें