फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज कहीं शिफ्ट नहीं होगा, जल्द शुरू होगा निर्माण : बबली

Fri, 07 Aug 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के आवास पर पहुंचे कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि मेडिकल कॉलेज कहीं शिफ्ट नहीं होगा और इसका निर्माण टोहाना में ही होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक से डेढ़ महीने में टेंडर जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि नए साल में मेडिकल कॉलेज का तोहफा क्षेत्र को मिल जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर नए कैंप कार्यालय का उद्घाटन को दौरान बबली ने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसी ताकत के साथ टोहाना के विकास के अधूरे कार्यों को पूरा कराने का प्रयास जारी रहेगा। करीब 20-25 वर्ष पहले टोहाना के लोगों ने विश्वास, सच्चाई और अच्छाई की जो सोच शुरू की थी, उसी को आगे बढ़ाया जा रहा है। व्यापारी, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा समेत हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना उनका संकल्प रहा है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सभी अधिकारी गलत नहीं हैं लेकिन जो इक्का-दुक्का जनता को परेशान करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भ्रष्टाचार को केवल सरकारें खत्म नहीं कर सकतीं। जब तक आमजन इसका विरोध नहीं करेगा तब तक पूरी तरह लगाम लगाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत करें। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, मार्केट कमेटी चेयरमैन जंगजीत हुड्डा, पूर्व पार्षद रामदेव भारद्वाज, विक्रम गर्ग, पवन बंसल, अजायब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें