रतिया में रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए आरोपी लाइनमैन सतपाल सिंह को अदालत में पेश करने ले जा
रतिया। लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए बिजली निगम के लाइनमैन सतपाल सिंह के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्राथमिक दर्ज की है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) टीम के इंचार्ज मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार को उनकी टीम ने रत्ताखेड़ा निवासी अनिल कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की थी। शिकायत में अनिल कुमार ने आरोप लगाया था कि गांव में तैनात लाइनमैन सतपाल सिंह लाइन शिफ्ट करने के नाम पर उससे रिश्वत मांग रहा है।
इस पर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए लाइनमैन सतपाल सिंह को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।