फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का फैसला आज

Fri, 24 Jun 2016 01:02 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शुक्रवार को होने वाले नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद के चुनावों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव से पहले नवनियुक्त 23 पार्षदों को एसडीएम द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार नवदीप नैन, नप ईओ प्रदीप हुड्डा ने वीरवार को बैठक स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में नप ईओ प्रदीप हुड्डा ने बताया कि एसडीएम टोहाना के आदेशानुसार 24 जून को नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद के सभी पार्षदो को सुबह दस बजे बुलाया गया है। इस दौरान उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद करीबन 11 बजे नगर परिषद के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए चुनाव करवाया जाएगा। नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों, सिरसा के सांसद चरणजीत रोड़ी, विधायक सुभाष बराला को भी निमंत्रण भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या बहुमत से अधिक होने के कारण भाजपा समर्थित प्रधान व उपप्रधान का बनना तय माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस, इनेलो और अन्य दलों के मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें