फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद क्षेत्र की एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी शादी हिसार के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके साथ मारपीट करके दहेज की मांग की गई। आरोप है कि इस दौरान जेठ ने दुष्कर्म दिया। वहीं पति ने उसके साथ मारपीट की। फतेहाबाद महिला थाना पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआइआर दर्ज कर हिसार पुलिस को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी हिसार के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन ठीकठाक रहा लेकिन इसके बाद ससुराल के लोग दहेज की मांग की करने लगे और उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि 6 अप्रैल 2019 से लेकर 9 जनवरी 2020 तक जेठ ने दुष्कर्म किया और पति ने मारपीट की। मामले की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म, दहेज की मांग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दुष्कर्म व मारपीट हिसार क्षेत्र में हुई थी। ऐसे में महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर हिसार ट्रांसफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें