नवरात्रि पर स्कीम के तहत वाहन खरीदते ग्राहकों के साथ प्रबंधक सुशील गिल
फतेहाबाद/टोहाना। नवरात्र व त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। नवरात्र शुरू होने के बाद से ग्राहकों की उमड़ी भीड़ ने बाजार के लिए अच्छे संकेत दिए हैं। इससे कारोबारियों में भी उत्साह नजर आ रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों ने अलग-अलग ऑफर दिए हैं। नवरात्र में ऑफरों की भरमार है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर होम अप्लाइंसेस और रेडीमेड गारमेंट्स के कारोबार में भी तेजी आ चुकी है। नवरात्र के दिनों में ही चारपहिया व दोपहिया वाहनों की बिक्री भी बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।
सुरक्षा को देखते हुए फ्री हेलमेट की सुविधा
कैंची चौक स्थित टीवीएस गुरु कृपा एजेंसी के प्रबंधक सुशील गिल ने बताया कि नवरात्रि के चलते बाजार में रौनक आ गई है। लोग नवरात्र में अपने मनपसंद वाहन खरीद रहे हैं। शहरी इलाके में जहां टीवीएस जुपिटर की डिमांड बढ़ रही है, वहीं युवाओं में राइडर एवं टीवीएस अपाचे के प्रति रुझान देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इलाके से एवरेज को देखते हुए टीवीएस स्टार सिटी को लोग खरीद रहे हैं। गिल ने बताया कि ग्राहक को करीब 4400 रुपये की यूएस पोलो वॉच एवं सुरक्षा को देखते हुए हेलमेट फ्री दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह ऑफर नवरात्रि एवं दशहरे तक जारी रहेगा।
कोट
फेस्टिवल सीजन शुरू होने के साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी शुरू हो गई है। धनतेरस और दिवाली की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। पूरी उम्मीद है कि फेस्टिवल सीजन में बंपर बिक्री होगी।
कुलदीप ज्याणी, मार्केटिंग ऑफिसर, गर्ग मोटर्स