फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बूस्टिंग स्टेशन के साथ लगते कई घरों में आई दरार और सीलन

Tue, 01 Jul 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में बु​स्टिंग स्टेशन के कारण मकान में आई दरार
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया चुंगी गेट क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में जन स्वास्थ्य विभाग ने बूस्टिंग स्टेशन बना रखा है। स्टेशन के साथ लगते मकानों में सीलन और बदबू फैल रही है और दीवारों में दरारें आने लगी हैं।
विज्ञापन

बूस्टिंग स्टेशन के साथ लगते घर वालों ने इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग को इस बारे में शिकायत भी दी है। बूस्टिंग स्टेशन से राजकीय कन्या महाविद्यालय के साथ ही वाल्मीकि चौक के मकान की पिछली दीवारें लगती है। सीलन के कारण करतार नाम के शख्स का मकान तो बैठने के बाद दोबारा बनाया गया है।
पूर्व पार्षद शम्मी रति ने बताया की सभी मकानों में सीलन है। घर के अंदर की तरफ से दीवार को हाथ लगाने पर ही पानी आ जाता है। उन्होंने कहा बूस्टिंग स्टेशन बनाने के बाद इसके रखरखाव की और विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा। 7 वर्ष पहले इसके निर्माण के समय की प्लास्टर गिर चुकी है। धीरे-धीरे पानी रिसाव कर आसपास के क्षेत्र के मकानों को भारी नुकसान कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बूस्टिंग स्टेशन को यहां से हटाकर किसी दूसरे स्थान पर लगाया जाए।
विज्ञापन

-
सीएम विंडो पर शिकायत दी, नहीं हुआ समाधान

वाल्मिकी चौक निवासी करतार चंद ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ इस बूस्टिंग स्टेशन के बारे में शिकायत सीएम विंडो में दी गई थी। अधिकारियों ने समाधान करने की जगह धोखे से राजीनामा के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए।
विज्ञापन


-

मामला संज्ञान में आया है। करीब दो साल पहले मरम्मत करवाई गई थी। अब दोबारा दिक्कत आ रही है तो समाधान करवाया जाएगा।

- बलविंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें