फतेहाबाद। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद में जिला स्तर पर रीडिंग प्रमोशन माह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी खंडों से लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित प्राचार्य हरमिंद्र सिंह ने गतिविधियों में प्रथम रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवक्ता नीलम रानी ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में विभिन्न विद्यालयों से प्रवक्ताओं ने परिणाम तैयार किया। कक्षा 6-8 में वर्तनी प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर की 6वीं कक्षा की मन्नत, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय धारसूल खुर्द की 7वीं कक्षा की अन्नू रानी, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद की 8वीं कक्षा की सुनयना प्रथम रही।
कहानी लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलू की 6वीं कक्षा का ललित, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदाछोई की 7वीं कक्षा की खुशदिल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर की 8वीं कक्षा की यशिका, केजीबीवी खाई की 9वीं कक्षा की राजबीर कौर, राजकीय उच्च विद्यालय अलीपुर बरोटा की 10वीं कक्षा की याचिका, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदाछोई की 11वीं कक्षा की यशिका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुंडन की 12वीं कक्षा की जशनप्रीत कौर प्रथम स्थान पर रही।
इसी तरह वाद-विवाद प्रतियोगिता में आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरवरपुर की 6वीं कक्षा की दीपिका रानी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर की 7वीं कक्षा की हिमांशी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदाछोई की 8वीं कक्षा की अंजनी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदाछोई की 9वीं कक्षा की सिताक्षी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी गोपाल की 11वी कक्षा की प्रियंका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुंडन की 12वीं कक्षा की प्रभजोत कौर प्रथम रही।
स्पेल बी में ये रहे विजेता
स्पेल-बी प्रतियोगिता में रामावि तामसपुरा की 7वीं कक्षा की नैनसी, राकवमावि गोरखपुर की 8वीं कक्षा की कशिश प्रथम रही। कविता लेखन प्रतियोगिता में रावमावि खुंडन की 9वीं कक्षा की एकमप्रीत कौर, रावमावि एमपी सोत्तर की 10वीं कक्षा की तमन्ना, पीएमश्री रावमावि शेखुपुर दड़ोली की 11वीं कक्षा की भावना और एसएनएस रावमावि मेहूवाला की 12वीं कक्षा का रवि प्रथम रहा। उन्होंने बताया कि क्विज ऑन टेंन्स प्रतियोगिता में रावमावि झलनियां की 9वीं कक्षा की भावना, रामासंवमावि रतिया की 10वीं कक्षा की हिमांशी, पीएमश्री रावमावि नागपुर की 11वीं कक्षा की मनीषा और पीएमश्री रावमावि शेखुपुर दड़ोली की 12वी कक्षा का धर्मेंद्र प्रथम रहे।
विद्यार्थियों को दिए गए स्मृति चिन्ह
विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के संयोजक एपीसी निहाल सिंह व प्रदीप कुमार ने बताया कि रीडिंग प्रमोशन माह के तहत खंडत स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने बताया कि रीडिंग प्रमोशन माह के तहत 6-8 कक्षा वर्ग और 9-12 कक्षा वर्ग में वर्तनी, डिबेट, कहानी लेखन, स्पेल-बी, कविता आदि विषयों पर आधारित प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।
ये रहे मौजूद :
इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता के ऑल ओवर इंचार्ज के रूप में राजकुमार डीडीओ, नरसी राम एबीआरसी व विशेष अध्यापक लक्ष्यविंद्र सिंह ने कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को संभाले रखा। इस मौके पर बीआरपी लक्ष्मी, सविता, सीमा दुबट, ज्योति रानी, नीतू रानी, शिव कुमार सहित जिले भर से आए अध्यापकगण मौजूद रहे।