फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गेहूं की धीमी उठान से अटी मंडियां, किसानों का अटका भुगतान

Sat, 19 Apr 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में रखी गेहूं की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के मौसम में आए परिवर्तन से गेहूं की कटाई के कार्य में तेजी आई है। इससे मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ी है। लेकिन उठान कार्य में तेजी नहीं लाई गई है। शनिवार को जिले की अनाज मंडियों में 4,70,133 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है।
विज्ञापन

गेहूं की उठान प्रक्रिया धीमी होने से अनाजमंडी अट चुकी है। इससे मंडी के मजदूरों को गेहूं की फसल की झराई करके तुलवाई करने की जगह नहीं मिल पा रही है। इस कारण मंडी में गेहूं के बैगों के रैक लगने शुरू हो गए हैं। बता दें कि जिले में अब तक कुल 35,70,542 क्विंटल गेहूं की आवक और 28,63,214 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। इसमें से 7,08,917 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है।
जिले में अभी तक 7,07,328 क्विंटल गेहूं की खरीद नहीं हुई है। उठान में देरी होने से किसानों भुगतान में देरी हो रही है। अभी तक जिले के केवल 17,218 किसानों को 161.90 करोड़ की राशि का भुगतान हो सका है। मंडी में गेहूं का उठान कर रहे ट्रक चालकों ने बताया की अनाज मंडी में पहुंचने के बाद गाड़ी की लोकेशन भेजी जाती है। वेबसाइट में दिक्कत होने से गाड़ियां ऑॅनलाइन नहीं हो पा रही है, इससे लोड की हुई गाड़ियां मंडी में खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

:: अनाज मंडी में गेहूं की खरीद और उठान का काम जोरों पर है। वहीं जिन किसानों की फसलों का उठान हो चुका है। उन किसानों को उनकी फसलों का भुगतान किया जा रहा है। मौसम को देखते मंडियों तिरपाल आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें