फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डायलिसिस सेंटर के रैंप में खामियां, महिला वार्ड में भर्ती मिले युवक

Sat, 19 Apr 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण कर निर्देश देते हुए अ​धिकारी - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल का शनिवार को स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की निदेशक डॉ. रतना भारती ने एनक्वास को लेकर निरीक्षण किया। निदेशक दोपहर करीब डेढ़ बजे नागरिक अस्पताल में पहुंचीं। डेढ़ घंटे तक एसएमओ कार्यालय में मीटिंग चली और इसके बाद निरीक्षण शुरू किया गया।
विज्ञापन

निदेशक ने अस्पताल की डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। यहां पर दवाइयों को लेकर व्यवस्था ठीक नहीं मिली और कहा कि नजदीक एक्सपायर दवाइयों को पहले बांटा जाए। निदेशक ने अस्पताल के डायलिसिस केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां पर मरीजों के लिए बनाए गए रैंप को लेकर कहा कि मरीज को कैसे लेकर जाया जाता है। रैंप को लंबा बनाया जाए ताकि मरीज को व्हील चेयर में लाने पर भी दिक्कत न हो सके।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा, एसएमओ डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी, डॉ. भरत सहारण, मेजर डॉ. शरद तुली, डॉ. गिरीश, डॉ. राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला वार्ड में भर्ती मिले युवक, ओएसटी को शिफ्ट के निर्देश

निदेशक ने नशा मुक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान महिला वार्ड में युवक भर्ती मिले। ओएसटी का भी निदेशक ने निरीक्षण किया और कहा कि इसके अलग से जगह तय की जाए। इस पर नशा मुक्ति केंद्र के इंचार्ज डॉ. गिरीश ने कहा कि ओएसटी के लिए अलग से दरवाजा है और शेड लगने के बाद व्यवस्था की जाएगी। निदेशक ने दाखिल मरीजों से फीडबैक लिया और पूछा कि योग करते हैं या नहीं। डॉ. गिरीश ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान योग प्रशिक्षक की ड्यूटी लगी थी लेकिन अब नहीं है। निदेशक ने योग प्रशिक्षक की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। निदेशक ने नशा मुक्ति केंद्र में लगे कैमरे और सफाई व्यवस्था के बारे में तारीफ की।

-

एनसीडी क्लीनिक के बाहर बने कक्ष में मिली व्हील चेयर

एनसीडी क्लीनिक के साथ सीनियर सिटीजन के लिए बने कक्ष में निदेशक को व्हील चेयर मिली। इसको लेकर नाराजगी जाहिर की गई। निदेशक ने कहा कि सीनियर सिटीजन के सैंपल के लिए अलग से व्यवस्था की जाए।

-

जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक में ही काटी जाए गर्भवती की पर्ची और मिले दवाई

नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक में ही निदेशक ने गर्भवती की पर्ची काटने के निर्देश दिए। निदेशक ने कहा कि गर्भवती को दवाई की भी यहीं व्यवस्था होनी चाहिए। एक ही छत के नीचे गर्भवती को सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें