फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर में शख्स के गिरने की आशंका, तलाश जारी

Sun, 28 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां में फतेहाबाद ब्रांच नहर पर जाल लगाकर लापता व्यक्ति की तलाश करते लोग। स्त्रोत : संवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव शेखुपुर दड़ौली निवासी एक व्यक्ति के फतेहाबाद ब्रांच नहर में गिरने की आशंका है। लापता का मोबाइल फोन व बाइक नहर की पटरी पर गांव ढिंगसरा व किरढ़ान के पुल के समीप मिले हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

भट्टूमंडी के नजदीक फतेहाबाद ब्रांच नहर के पुल पर जाल लगाकर लापता की खोजबीन शुरू कर दी गई है। गांव शेखुपुर दड़ौली निवासी बलबीर (50) गांव में ही खाद बीज की दुकान करता है। रविवार सुबह व दुकान पर आया था। करीब साढ़े दस बजे के बाद वह दुकान पर नजर नहीं आया। काफी देर तक दुकान पर न आने पर परिजन व आसपास के लोगों ने लापता दुकानदार की खोजबीन शुरू की।
खोजबीन करने के दौरान गांव किरढ़ान व ढिंगसरा के बीच फतेहाबाद ब्रांच नहर की पटरी पर लापता शख्स के बाइक व मोबाइल फोन मिला। जिस पर उसके नहर में गिरे होने की आशंका बन गई। इस पर फतेहाबाद ब्रांच नहर पर जाल लगाकर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बलबीर के दो लड़की व एक लड़का है। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि शेखुपुर दड़ौली से एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है। नहर में खोजबीन अभियान जारी है। फिलहाल लापता का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें