फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: दो बच्चों को लेकर देवर के साथ भागी महिला, मांगने पर बच्चे नहीं दिए, पति ने की आत्महत्या

Tue, 20 Dec 2022 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी भाभी करीब दो साल पहले दो बच्चों समेत हमारे चाचा के लड़के के साथ भाग गई थी। भाई बार-बार बच्चे वापस देने की मांग कर रहा था, लेकिन उसकी भाभी ने बच्चे नहीं दिए। इसी परेशानी के चलते उसने सोमवार देर शाम को घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव बीघड़ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी भाभी करीब दो साल पहले दो बच्चों समेत हमारे चाचा के लड़के के साथ भाग गई थी। भाई बार-बार बच्चे वापस देने की मांग कर रहा था, लेकिन उसकी भाभी ने बच्चे नहीं दिए। इसी परेशानी के चलते उसने सोमवार देर शाम को घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने यह भी आरोप लगाए कि करीब पांच माह पहले उसके भाई पर आरोपियों ने हमला कर दिया था और आग लगा दी थी, जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया था। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें