फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मैडम, मुझे शादी नहीं करनी, मेरी जान को खतरा है, नाबालिग ने लगाई गुहार

Tue, 17 Nov 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मैडम, मुझे शादी नहीं करनी। मेरी जान को खतरा है। मेरे माता-पिता जबरदस्ती मेरी शादी करवा रहे हैं।’ भट्टूकलां की एक कॉलोनी में सूचना पर पहुंची बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल के सामने एक नाबालिग लड़की ने ये गुहार लगाई।
विज्ञापन

लड़की ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता उसकी मर्जी के खिलाफ अलवर में उसकी शादी करवा रहे हैं। सूचना मिलते ही अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच की। दस्तावेजों के अनुसार लड़की की उम्र साढ़े 17 साल पाई गई। लड़की ने अधिकारी को बताया कि उसकी शादी 26 नवंबर को एक ऐसे युवक से करवाई जा रही है, जिसकी उम्र उससे काफी अधिक है। उसने शादी से इनकार करते हुए अपनी जान को खतरा भी बताया। हालांकि, मौके पर मौजूद माता-पिता ने जबरन शादी करवाने के आरोपों से इनकार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल विवाह निषेध अधिकारी ने लड़की को रेस्क्यू कर भट्टूकलां थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, परिवार को मामले की जांच के लिए मंगलवार को बुलाया गया है।
-
बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने बताया कि लड़की की उम्र साढ़े 17 साल मिली है। उसने जबरन शादी करवाने की शिकायत दी है। परिवार के बयान और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल लड़की को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें