फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महाराजा अग्रसेन ने जरूरतमंद को ऊंचा उठाने का काम किया

Sat, 20 Sep 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूमंडी में व्यापारियों को संबोधित करते बजरंग दास गर्ग। 
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टूमंडी के हनुमान मंदिर में अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में व्यापारियों की मीटिंग आयोजित की गई। वे शनिवार को अग्रोहा धाम में 7 अक्तूबर को होने वाले वार्षिक मेले का निमंत्रण देने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा की हर मंडी व शहर में अग्रवाल भवन बनाने के लिए सरकार को जमीन देनी चाहिए। हरियाणा में महाराजा अग्रसेन के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाई जाएं। सरकार को लंबे रूट की राज्य मार्ग का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखना चाहिए। महाराजा अग्रसेन ने गरीब को ऊंचा उठाने का काम किया और छोटे व बड़े की दूरी को खत्म करने का काम किया।
महाराजा अग्रसेन त्याग की मूर्ति भाईचारा के प्रतीक थे। महाराजा अग्रसेन के नाम पर करोड़ों रुपये की लागत से अग्रोहा धाम में दो म्यूजियम बनाएं गए है इसके साथ-साथ 30 करोड रुपए की लागत से ऑडिटोरियम, भोजनालय कक्ष व बैंक्वेट हॉल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग को अग्रवाल सभा प्रधान ब्रह्मानंद गोयल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें