फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी संक्रमित 24 नए पशु मिले, 32 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। लंपी पॉक्स का प्रकोप अब जिले में निरंतर घटता जा रहा है। शनिवार को जिले में जहां लंपी के 24 नए केस मिले, वहीं 32 पशु ठीक हुए हैं। जिले में लंपी से टोहाना क्षेत्र में एक गाय की मौत हो गई। जिले में लंपी से ठीक होने वाले पशुओं का रिकवरी रेट बढ़कर 77.61 फीसदी पहुंच गया है। वहीं वैक्सीनेशन भी 82 फीसदी पशुओं को हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में अब तक लंपी से 2363 ग्रस्त पशु मिल चुके हैं। इनमें 1760 पशु ठीक हो गए हैं और 474 का इलाज चल रहा है। टोहाना में लंपी से एक गाय की मौत हो गई। लंपी से मरने वाली गायों का आंकड़ा अब 104 तक पहुंच गया है। जिले में लंपी ग्रस्त पशुओं में काफी सुधार देखा जा रहा है और उनका रिकवरी रेट भी बढ़ने लगा है। पशुपालन विभाग को एक लाख आठ हजार डोज मिल चुकी हैं, जिनमें से 89 हजार 500 पशुओं को डोज लगाई जा चुकी है। शनिवार को भी पांच हजार पशुओं को लंपी बचाव की वैक्सीन लगाई गई। अब जिले में 20 हजार 200 पशुओं को और डोज लगनी है।
लंपी का प्रकोप जिले में कम होने लगा है। केस कम आ रहे हैं और रिकवरी अधिक हो रही है। शनिवार को लंपी के 24 केस मिले तो 32 पशु ठीक भी हुए हैं। पशुपालक अभी भी सावधानी बरतें और अगर किसी पशु में लंपी के लक्षण दिखाई देते हैं तो वह अन्य पशुओं से इसे दूर कर दें तथा पशु चिकित्सकों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें