फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: म्योंद कलां में स्कूल के पास शराब ठेका खुला, प्रशासन से शिकायत

Sat, 14 Mar 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल क्षेत्र के गांव में स्कूल के पास खुला शराब ठेका
विज्ञापन
जाखल। गांव म्योंद कलां में निजी स्कूल के पास शराब ठेका खुलने से अभिभावकों और प्रबंधन ने नाराजगी जताई है। एसकेएसएस स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में शिक्षा विभाग को शिकायत भेज ठेका हटाने की मांग उठाई। पुलिस ने भी नियमों के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य ताराचंद ने बताया कि शैक्षणिक संस्थान के निकट शराब ठेका होने से शिक्षा का वातावरण प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है और पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। शैक्षणिक संस्थानों से 150 मीटर के दायरे में शराब की दुकान संचालित करना नियमों के विरुद्ध है।
पहले भी इसी स्कूल के समीप शराब ठेका शुरू हुआ था। उस समय शिकायत मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ठेका हटवा दिया था। अब फिर से यहां पर फिर से ठेका शुरू कर दिया गया है। ताराचंद के अनुसार इस बारे में एसपी कार्यालय में भी शिकायत की गई है। बताया जा रहा है कि एसपी कार्यालय में नियुक्त अधिकारी ने इस पर संज्ञान लेकर तुरंत ही जाखल थाना प्रभारी को निर्देश जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें