फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जांडली कलां में 82.45 लाख से बनेगा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंचायती राज विभाग की ओर से गांव जांडली कलां में 82.45 लाख रुपये की लागत से लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए विभाग की ओर से ऑनलाइन टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। यह टेंडर आठ दिसंबर को खोले जाएंगे। विभाग अन्य गांवों में भी ऐसे ही प्रोजेक्ट लगाएगा, ताकि गंदा पानी सड़कों पर न बहे और गांव स्वच्छ दिखाई दे।
विज्ञापन


दरअसल, गांवों में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। कई गांवों में ड्रेनेज तो बने हैं, लेकिन फिर भी पानी इधर-उधर सड़कों व गलियों में बहता रहता है। पंचायत विभाग के पास अधिकांश शिकायतें पानी निकासी न होने की आ रही हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पंचायत विभाग ने लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए मॉडल तैयार किया था। इसके तहत ग्रे वाटर को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत निकासी के लिए प्रयोग किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत गांवों में निकलने वाले गंदे पानी को पाइप लाइन बिछाकर जोहड़ों में डाला जाएगा। साथ ही इसको साफ भी किया जाएगा।


8 दिसंबर को खोला जाएगा टेंडर
गांव जांडली कलां में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत ग्रे वाटर के निकासी इंतजाम को लेकर पंचायती राज विभाग ने 82,45,565 की लागत से टेंडर जारी किया है। यह टेंडर 18 नवंबर को जारी किया गया है और 8 दिसंबर को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद गांव में पाइप लाइन बिछाकर ग्रे वाटर की निकासी का कार्य किया जाएगा। ज्ञात रहे कि जांडली कलां में पानी निकासी के लिए ड्रेनेज तो बने हैं, लेकिन इनका पानी सड़कों पर बहता रहता है। बारिश के दिनों में तो गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो जाती है।
विज्ञापन



गांव जांडली कलां में ग्रे वाटर निकासी के लिए लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। ऐसे ही प्रोजेक्ट अन्य गांवों में भी लगाए जाएंगे, ताकि गांवों में गंदा पानी सड़कों पर न आए।
विज्ञापन

-देवेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें