दो घंटे बिजली व्यवस्था ठप्प होने के कारण जहां एक्सरे व लैब में काम काज रुक गया वहीं मरीज भी गर्मी के कारण इधर-उधर भटकते नजर आए।
मरीज
राजेंद्र, शीला, मुकेश, विनय ने बताया कि लगभग दो घंटे से बिजली बंद होने
के कारण उन्हे काफी परेशानी हो रही है। रक्त जांच व एक्सरे करवाने के लिए
घंटो तक इंतजार करना पड़ रहा है।
आपातकालीन कक्ष के लिए लगा
इन्वर्टर भी बंद हो गया। मरीजों ने मांग कि है कि अस्पताल में बडे़ जेनरेटर
की व्यवस्था की जाए ताकि बिजली की समस्या आने पर मरीजों को दिक्कतों का
सामना न करने पडे़।
क्या कहते हैं निगम के एसडीओ
इस बारे
में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ भजन कंबोज ने बताया कि
पानीपत थर्मल प्लांट से ही बिजली की सप्लाई नही आ रही थी, जिसके चलते लगभग
दो घंटे बिजली बंद रही।