फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में दिखाई दिया तेंदुए जैसा जानवर, लोगों पर किया हमला

विज्ञापन
तेंदुए जैसे जानवर की तलाश करते लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड पर जाखन दादी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम खेतों में तेंदुए जैसा जानवर दिखाई दिया। बताया गया है कि इस जानवर ने कई लोगों पर हमला भी किया है। हालांकि अभी तक पता नहीं चला है कि वास्तव में यह कौन सा जानवर है। शुक्रवार को लोग खेतों में इस जानवर की तलाश में घूमते रहे। इससे लोगों में दहशत भी है।
विज्ञापन

किसानों ने इसकी जानकारी वन्यजीव विभाग के निरीक्षक को दे दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वन्य वन जीव रक्षक मौके पर नहीं पहुंचे थे। ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर ही ढाणियों व रास्तों पर पहरा लगा दिया गया था। बताया गया है कि फतेहाबाद रोड पर महिला कॉलेज के आसपास कुछ खेतों में शाम को किसानों ने तेंदुए जैसे एक जीव को घूमता हुआ देखा, जिसके बाद किसानों ने शोर मचा दिया। काफी संख्या में इकट्ठे होकर तेंदुए से बचाव के लिए पहरा लगाना शुरू कर दिया। किसान काफी संख्या में डंडे लेकर खेतों में तेंदुए जैसे जानवर को ढूंढने लगे। बताया गया है कि इस दौरान इस जानवर ने कई लोगों पर हमला कर उनके उनको काट खाया। फिलहाल लोग जानवर की तलाश में जुटे हुए हैं।

अज्ञात जानवर के हमले से घायल शख्स के हाथ पर लगी चोट।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें