फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पार्षद रामचंद्र सहनाल की जमानत करवाने के लिए गए वकीलों को कर्मचारियों ने नहीं दी रिसीविंग

विज्ञापन
रतिया में कार्यालय के बाहर रोष जताते वकील। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
किसान नेता रामचंद्र सहनाल की जमानत के लिए एसडीएम कार्यालय में गए वकीलों को कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा जमानत के लिए दिए दस्तावेजों का उचित कार्रवाई न करने पर वकीलों में कर्मचारियों के प्रति रोष पैदा हो गया। जिसके बाद वकीलों ने कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया और 1 दिन का वर्क सस्पेंड कर दिया। वहीं वकीलों ने कर्मचारियों की शिकायत उच्च अधिकारियों के साथ-साथ सेशन कोर्ट को भी भेज दी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार किसान आंदोलन के चलते गिरफ्तार किए किसान नेता रामचंद्र सहनाल की जमानत करवाने के लिए वीरवार को अधिवक्ता बिक्कर सिंह व विकास ने एक अर्जी सुबह 11 बजे रीडर हरि सिंह के समक्ष पेश की। वकीलों ने आरोप लगाया कि रीडर ने उन्हें आश्वस्त किया कि जैसे ही उपमंडल अधिकारी आएंगे उनकी कार्रवाई शुरू करवा दी जाएगी लेकिन जब दोपहर 3 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वकीलों ने अर्जी की रिसीविंग की मांग की जिस पर कर्मचारियों ने उन्हें रिसीविंग ृेने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद वकीलों ने कर्मचारियों के प्रति नारेबाजी शुरू कर दी और कर्मचारियों की शिकायत उच्च अधिकारियों के साथ-साथ सेशन कोर्ट को भी भेज दी। वहीं वकील हरजीवन सिंह ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए बार एसोसिएशन द्वारा 1 दिन का वर्क सस्पेंड भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें