फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हमलों के विरोध में वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
फतेहाबाद जिला अदालत के बाहर धरने पर बैठे वकील।
विज्ञापन
फतेहाबाद। देश में वकीलों पर हो रहे लगातार हमलों के विरोध में वीरवार को फतेहाबाद के वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। इस दौरान कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं हुआ और जिला अदालत के बाहर धरना दिया। अदालतों में प्रोक्सी काउंसिल ने वीरवार को लगी तारीख पेशी की आगामी तारीख ली। इसके बाद वकीलों ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल व एडवोकेट वेलफेयर बिल पास करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान नरेश सोनी व सचिव समीर सिहाग ने बताया कि वकीलों पर लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। हाल ही में राजस्थान और दिल्ली में वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी प्रदेश में वकीलों पर जानलेवा हमले होते रहे हैं, इसलिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने बताया कि हाल ही में राजस्थान सरकार ने वकीलों पर हो रहे हमलों को देखते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पास किया है। वहीं दिल्ली सरकार ने भी एडवोकेट वेलफेयर बिल पास किया है। जिसमें वकीलों को 25 लाख रुपये एक्सिडेंटल बीमा देने का प्रावधान किया है। उन्होंने डीसी को सीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि सरकार भी प्रदेश में एडवोकेट वेलफेयर बिल व एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पास करे। साथ ही वकीलों की सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं।
इस मौके पर एडवोकेट प्रवीन जोड़ा, देवी लाल, प्रदीप बेनीवाल, राजेन्द्र कुकरेजा, राजेश शर्मा, प्रवीन जिंदल, रविन्द्र तायल, विकास शर्मा, सुशील बिश्नोई, धर्मपाल जाखड़, कमलेश वशिष्ठ, सुरेन्द्र बत्रा, लवप्रीत मेहता, नवीन नारंग, विनय शर्मा, विरेंद्र कुमार, रोहताश बिश्नोई, मांगे राम, अनिल सक्सेना सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें