फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक कूलर और दो टंकियों में मिला लारवा

विज्ञापन
भट्टूमंडी की माचरा मंडी में होदी में लारवा जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
भट्टू कलां। माचरा मंडी में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर लगाया गया। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर कूलर और पानी की टंकी चेक की। इस कैंप के दौरान 241 कूलर, 166 फ्रिज टंकी, गमला, छत, होदी चेक किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान एक कूलर और 2 टंकियों में लारवा मिला। जिन घरों में लारवा मिला उनको नोटिस दिए गए। कूलर व टंकियों को तुरंत खाली करवाया गया। इसके साथ-साथ कैंप में 15 बुखार पीडि़तों की स्लाइड बनाई गई। कैंप में कुलदीप ने लोगों को कूलर, टंकी साफ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी बाजू का कपड़े पहने, जहां भी पानी जमा मिले वहां टेमीफोस, काला तेल डालें।
बुखार होने पर नजदीकी अस्पताल में जाकर अपना खून जांच करवाए। कैंप में हेल्थ इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल, कुलदीप गुरुवाण, संजू, बंटी, फूल कुमारी, दर्शना, बबीता, इन्दू, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें