जाखल घग्गर नदी में बढ़ा पानी। संवाद
जाखल। क्षेत्र से गुजरती घग्गर पिछले पांच दिनों से घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुहला चीका हेड पर वीरवार शाम तक 24,394 क्यूसेक पानी बह रहा था, 24 घंटे में 10 हजार क्यूसेक से अधिक दर्ज किया गया है।
शुक्रवार शाम को वहां पर जलस्तर 34,755 क्यूसेक तक पहुंच गया है। नदी में पीछे से जलस्तर बढ़ने से जाखल क्षेत्र से गुजरती घग्गर नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रहीं है।
शुक्रवार शाम को यहां 5350 क्यूसेक पानी मापा गया है। पिछले 24 घंटे पहले घग्गर नदी का जलस्तर 4600 क्यूसेक आंका गया था। इसके साथ ही नदी के खनौरी हेड पर भी 24 घंटों में पानी 5350 क्यूसेक से 7400 क्यूसेक हो गया है।