फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खंडस्तरीय स्पर्धा में ललोदा ओवरऑल विजेता

Tue, 05 Aug 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव ललोदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपने
विज्ञापन
समैन। गांव ललोदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही दो दिवसीय स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। डीपीई डॉ. बलबीर भारी ने बताया की लड़के व लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता में गांव ललोदा की टीम ओवरऑल विजेता रही। ललोदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की खो-खो की लड़के व लड़कियों की अंडर 14, 17, 19 आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर रही। लड़कियों की हैंडबॉल की अंडर 19 की टीम द्वितीय, अंडर 17 में प्रथम व 19 में दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा मंगलवार को लड़कियों के कबड्डी के मुकाबले हुए। इसमें अंडर 14 व 17 में सुकरात स्कूल कन्हड़ी प्रथम और अंडर 19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समैण प्रथम रहा।
विज्ञापन

हैंडबाल में अंडर 14 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्हड़ी, 17 में ललोदा व 19 में समैन प्रथम स्थान पर रहा। वॉलीबाल के तीनों आयु वर्गों में टोहाना के डीएवी स्कूल की टीम विजेता रही। खो-खो के सभी आयु वर्गों में ललोदा स्कूल की टीम प्रथम और अंडर 19 व 14 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डांगरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग में एसआरडी स्कूल इंदाछोई दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें