फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरदारेवाला की नहर में गिरा मजदूर, बाइक मिली

Fri, 03 Jan 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भाखड़ा नहर पर गायब हुए मिल्खा सिंह की तलाश करते हुए परिजन व ग्रामीण,स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र के गांव सरदारेवाला में मजदूरी करने गए मजदूर के भाखड़ा नहर में बाइक सहित गिरने की आशंका है। इसके चलते शुक्रवार दोपहर बाद मजदूर के परिजन और ग्रामीणों ने भाखड़ा नहर के आसपास उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


बाद में गोताखोरों को बुलाकर भाखड़ा नहर में उतारा गया तो उन्होंने बाइक बरामद कर ली, जिसे बाहर निकाल लिया गया। गोताखोर मजदूर की तलाश में अभी भी जुटे हुए हैं। पुलिस के अनुसार गांव सरदारेवाला निवासी दो लड़कों के पिता मिल्खा सिंह मजदूरी करते थे। वह वीरवार को मजदूरी के लिए भाखड़ा नहर के पार ढाणी में गए थे। मगर देर रात तक घर नहीं लौटे।

मिल्खा सिंह के भाई गुरचरण सिंह ने बताया कि परिजन ढाणी में पता करने पहुंचे तो जानकारी मिली कि मिल्खा सिंह काम करने के बाद शाम को बाइक लेकर घर के लिए चला गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब मिल्खा सिंह का पता नहीं चला तो परिजनों ने उनके लापता होने के बारे में ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी में सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ मिल्खा की तलाश में भाखड़ा नहर पुल पर पहुंचे। पुल के मोड़ के पास पटरी पर बाइक के टायरों के निशान नहर के अंदर की ओर घसीटते हुए दिखाई दिए। परिजनों व ग्रामीणों को मिल्खा सिंह के बाइक सहित नहर में गिरने की आशंका हुई। इसके बाद भाखड़ा नहर में मिल्खा की तलाश की गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया।

गोताखोरों ने नहर में मिल्खा सिंह की तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी बीच गोताखोर को भाखड़ा नहर में मिल्खा सिंह की बाइक पड़ी हुई मिली। शुक्रवार देर शाम तक भी गोताखोर लगातार नहर में मिल्खा सिंह की तलाश में जुटे हुए थे। ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी इंचार्ज हंसराज ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम भाखड़ा नहर पर पहुंची थी। फिलहाल मिल्खा सिंह की बाइक को बरामद किया गया है तथा अभी भी उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें