विजेताओं को सम्मानित करते विभाग के अधिकारी। स्रोत: आयोजक
फतेहाबाद। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक फतेहाबाद के लिए एमएम कॉलेज के खेल मैदान में ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें दो आयु वर्ग 18 से 30 वर्ष व 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं ने भाग लिया।
18 से 30 वर्ष की महिलाओं के लिए 300 मीटर, 400 मीटर व पांच किलोमीटर साइकिल रेस तथा 30 वर्ष से ऊपर महिलाओं के लिए 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये तथा तृतीय को 750 रुपये इनाम दिया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उपस्थित महिलाओं को विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
30 वर्ष से ऊपर महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में फतेहाबाद से कुलवंत कौर ने प्रथम, हिजरावां कलां से कलावंती ने द्वितीय व फतेहाबाद से मनजीत कौर ने तृतीय स्थान, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में काजलहेड़ी से कृष्णा ने प्रथम, फतेहाबाद से मुनीष ने द्वितीय तथा खूंबर से भतेरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह डिस्कस थ्रो में फतेहाबाद से सुमन बाला ने प्रथम, मानावाली से सोनिका ने द्वितीय तथा भोड़ा होशनाक से राजबाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।