रतिया। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी रतिया का सम्मेलन किसान विश्रामगृह में शनिवार को मंगतराम की अध्यक्षता में हुआ। संचालन राजेन्द्र प्रसाद ने किया।
इस दौरान तहसील कमेटी में करनैल सिंह को प्रधान, मंगतराम सहनाल को सचिव, राजेन्द्र प्रसाद बाटू को कोषाध्यक्ष, सतबीर सिंह को उप प्रधान चुना गया। इसी तरह मंगल सिंह को सह सचिव चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 अगस्त को जिला सम्मेलन चंद्रशेखर भवन भूना में होगा।
इसमें हरदीप सिंह नथवान, सूखा राम ढोट, दविन्द्र सिंह महमड़ा, सतगुरु सिंह तामसपुरा व पांचों पदाधिकारी सहित 9 डेलिगेट भाग लेंगे। उप प्रधान जगतार सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को अमेरिका की टैरिफ विरोधी नीतियों के विरोध में डीसी कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
नवनियुक्त कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बाटू ने नए स्मार्ट मीटर के विरोध में नरवाना में 18 अगस्त को कन्वेंशन करके आंदोलन की घोषणा करेंगे।