फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अंडर-11 खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी, खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने अंडर-11 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। खेलों का यह सिलसिला 7 अगस्त से क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिताओं से शुरू होकर 20 अगस्त तक जिलास्तर तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं तीन चरणों में संपन्न होंगी। पहले क्लस्टर, फिर खंड और फिर जिलास्तर की प्रतियोगिताएं की जाएंगी।
11 और 12 अगस्त को खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं : क्लस्टर स्तर से चयनित प्रतिभागी खंडस्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 11 और 12 अगस्त को किया जाएगा। इन दो दिनों में विभिन्न स्कूलों के बच्चे आपस में प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। 11 अगस्त को लड़कियों व 12 को लड़कों की प्रतियोगिताएं होंगी।
यहां पर होंगी खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं : फतेहाबाद खंड स्तर की प्रतियोगिताएं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय धांगड़ में हाेंगी। टोहाना खंड की प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललौदा, भूना खंड की प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजलपुर में होंगी। भट्टू कलां खंड की प्रतियोगिताएं राजकीय उच्च विद्यालय ठुईयां में होंगी। रतिया खंड की राजकीय माध्यमिक विद्यालय जाखन दादी में होंगी। जाखल खंड की केएम सरस्वती स्कूल जाखल में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें