फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद व हिसार जिले की किसान महापंचायत 18 को बालसमंद में, शामिल होंगे राकेश टिकैत

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते किसान नेता रणदीप लोहचब। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
किसान आंदोलन के तहत प्रदेशभर में किसान महापंचायत करने में जुटे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत 18 फरवरी को फतेहाबाद और हिसार जिले सहित राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों की महापंचायत में शिरकत करेंगे। यह महापंचायत राजस्थान सीमा के साथ बसे हिसार जिले के गांव बालसमंद में दोपहर 2 बजे होगी। इसमें फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभाओं के अलावा हिसार, लोहारू, आदमपुर, बालसमंद, सिवानी, ऐलनाबाद, भादरा, नोहर, राजगढ़ क्षेत्र से भी हजारों किसान भाग लेंगे।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य एवं न्याय पक्ष संगठन के अध्यक्ष रणदीप लोहचब ने बताया कि इस महापंचायत को लेकर हिसार, फतेहाबाद जिले के किसानों में उत्साह है। प्रदेशभर में किसान नेता राकेश टिकैत महापंचायतें कर रहे हैं। 18 फरवरी को ही वे खरकपूनिया, नारनौंद, बास, हांसी, बरवाला, उकलाना, उचाना व नरवाना के किसानों को संबोधित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि बालसमंद में होने वाली किसान महापंचायत अब तक हुई सभी किसान पंचायतों से बड़ी होगी क्योंकि इसमें हरियाणा ही नहीं राजस्थान के भी कई हलकों के किसान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि महापंचायत में किसान नेता दर्शन पाल और बलबीर सिंह राजेवाल भी भाग लेंगे।
रणदीप लोहचब ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेताओं द्वारा अब हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के अलावा बिहार, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी बड़ी किसान रैलियां की जाएंगी। इन रैलियों में केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को जागरूक किया जाएगा और इनसे होने वाले नुकसान बताए जाएंगे। प्रेस वार्ता में बालसमंद के पूर्व सरपंच जगदीश, अशोक गोदारा, विक्रम ढांडा व रविंद्र सिंह हिजरावां खुर्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें