फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे आगे, 56 ही पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर बहानेबाजी कर रहे है। नगर निकाय अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के अलावा किसी की सूची नहीं दी है। फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और जाखल से सिर्फ 400 कर्मचारियों की ही सूची आई है जबकि फतेहाबाद और टोहाना में इतनी संख्या नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की है। इसके अलावा पंचायत विभाग के अधिकारियों ने भी भी तक कोरोना टीकाकरण को लेकर सूची नहीं दी है। स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत विभाग से सरपंचों, पंचों, ग्राम सचिव व अधिकारियों का डाटा मांगा था लेकिन अभी तक नहीं दिया गया। वीरवार को 56 फ्रंटलाइन वर्कर ही कोरोना टीकाकरण के लिए पहुंचे जबकि 500 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

सोमवार लगनी शुरू होगी दूसरी डोज : कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज सोमवार से लगनी शुरू हो जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। 28 दिन बाद दूसरी डोज लगनी है। कोविशिल्ड की ही दूसरी डोज हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी।
जिले में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला मिला है। फतेहाबाद क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हो गई है। वीरवार को कोरोना संक्रमित मरीज ठीक नहीं हुआ है। जिले में कुल 4725 मरीज मिल चुके है। इसमें से 4602 मरीज ठीक हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें