फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन में खुशबू बनीं जिला टॉपर और प्रदेश में तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
पूर्नमूल्याकंन के बाद कक्षा दसवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जिले में प्रथम व हरियाणा में तृ? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की छात्रा खुशबू का पुनर्मूल्यांकन के बाद जिले के साथ प्रदेश की रैंकिंग में भी बदलाव हो गया। अब वह जिले में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा बन गई है। साथ ही उसका प्रदेश में तीसरा स्थान हो गया है।
विज्ञापन

छात्रा खुशबू पुत्री राममूर्ति ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा घोषित कक्षा 10वीं में 500 में से 496 अंक हासिल कर जिले में प्रथम व हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को प्रिंसिपल रण सिंह व डायरेक्टर विजय सिंह बाघेला सहित अध्यापकों ने खुशबू को तिलक लगाकर उसका सम्मान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दें कि 17 जून को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। जिसमें खुशबू ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके उपरांत खुशबू ने अपने प्राप्त नंबरों से खुश न होकर पुनर्मूल्यांकन का फार्म भरा, जिसका रिजल्ट आने पर खुशबू ने 496 अंक प्राप्त कर जिला फतेहाबाद में प्रथम व हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। इस अवसर पर प्रिंसिपल रण सिंह रेपस्वाल व डायरेक्टर विजय सिंह बाघेला ने छात्रा खुशबू के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन

छात्रा खुशबू के दसवीं में अंक
विषय दोबारा जांच के बाद प्राप्त अंक
हिंदी 95
इंग्लिश 100
गणित 100
सामाजिक विज्ञान 97
विज्ञान 99
पंजाबी 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें