टोहाना। रेलवे रोड स्थित अग्रवाल भवन परिसर में 26 वर्षीय वैरागन कविता जैन की मेंहदी व केसर रस्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. शिव प्रज्ञा के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसके तहत मंगल गायन भी किया गया।
शोभायात्रा का शहर के विभिन्न रास्तों पर स्वागत किया गया। समाजसेवी जगन्नाथ गोयल, सुरेश सिंगला व मंजुल गर्ग ने बताया कि शनिवार को कविता की मेंहदी व केसर रस्म आयोजित की गई। रविवार को सुबह दो मार्च को अनाज मंडी में दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि वैरागन कविता जैन दसवीं पास है तथा पंजाब के गांव भुल्लन के किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उनकी माता गृहिणी हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ध्यान गुरु युग प्रधान आचार्य सम्राट पूज्य डॉ. शिव मुनि, उत्तर भारतीय प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव आशीष मुनि, डॉ. सरिता, साध्वी रश्मि भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में साध्वी खुशी, साध्वी सुहानी का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।