फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कश्मीर के युवक से हाथापाई: वायरल हो रहा वीडियो, जानें क्या है मामला ?

Mon, 29 Dec 2025 03:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

 भारत माता की जय न बोलने पर कश्मीरी युवक के साथ हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो हरियाणा के फतेहाबाद जिले का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
हरियाणा में कश्मीर के युवक से हाथापाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद शहर की एक कॉलोनी में भारत माता की जय न बोलने पर कश्मीरी युवक के साथ हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो हंस कॉलोनी का बताया जा रहा है। हालांकि जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है और न ही सूचना है। मीडिया के माध्यम से ही पता चल रहा है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार गली में कपड़ा बेच रहे युवक को एक अन्य युवक रोका लेता है। युवक उसे भारत माता की जय बोलने के लिए कहता है। जब युवक जय नहीं बोलता तो उसके साथ हाथापाई की जाती है। इस दौरान आसपास के कई लोग एकत्र हो जाते हैं और बीच-बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो फतेहाबाद के भट्टू रोड पर बिजली बोर्ड के पीछे हंस कॉलोनी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें