फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंचायत समिति की पूर्व चेयरपर्सन ज्योति ने दुड़ाराम से की मुलाकात

Sat, 25 Apr 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टकलां। जिले की राजनीति में शनिवार उस समय बड़ा मोड़ आया जब भट्टूकलां पंचायत समिति की पूर्व चेयरपर्सन ज्योति लूना और उनके पति प्रवीन लूना ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी के संकेत दिए। दोनों नेताओं ने पूर्व विधायक दुड़ाराम के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान लूना दंपती ने स्वीकार किया कि राजनीतिक दबाव में उन्होंने कुछ गलत निर्णय लिए थे जिनमें पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन बंसीलाल के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाना भी शामिल था। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंसीलाल के साथ उनके पुराने पारिवारिक संबंध हैं और अब सभी मतभेदों को सुलझा लिया गया है।
उल्लेखनीय है किविधानसभा चुनावों के दौरान ज्योति लूना ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया का समर्थन किया था। इसके बाद पूर्व विधायक दुड़ाराम के नेतृत्व में आए अविश्वास प्रस्ताव के चलते उन्हें चेयरपर्सन पद से हाथ धोना पड़ा था। अब उनकी भाजपा में वापसी को कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें