फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर, चलती लाइन में ट्रांसफार्मर उतार तेल और तांबा निकाल ले गए चोर

Sat, 07 Nov 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया रोड पर बना बु​स्टिंग स्टेशन  जहां लगा था ट्रांसफार्मर। सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के बूस्टिंग स्टेशन पर चोरों ने चलती बिजली लाइन से ट्रांसफार्मर नीचे उतार लिया। इसके बाद चोर उसमें से तेल और तांबा निकालकर ले गए। शुक्रवार रात हुई वारदात का पता शनिवार सुबह कर्मचारियों के स्टेशन पहुंचने पर चला।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर चोरी होने से आजाद नगर और शक्ति नगर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। वारदात गुरुनानक पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस चौकी के इतने नजदीक चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। इससे क्षेत्र में पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
चोरों ने पहले ट्रांसफार्मर को नीचे उतारा और फिर उसमें से कीमती तेल व तांबा निकाल लिया। इससे विभाग को आर्थिक नुकसान हुआ है। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने के कारण बूस्टिंग स्टेशन की मशीनें नहीं चल पाईं।
विज्ञापन

इस वजह से शनिवार सुबह निर्धारित समय पर दोनों कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। विभाग अब जनरेटर के माध्यम से मशीनें चलाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की तैयारी कर रहा है।

जनरेटर चलाकर सप्लाई देने की तैयारी
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी होने की जानकारी शनिवार सुबह उस समय मिली जब पेयजल सप्लाई शुरू करने के लिए कर्मचारी पहुंचे। मशीनों पर अधिक लोड होने के कारण फिलहाल नया ट्रांसफार्मर लगाकर तत्काल आपूर्ति शुरू करना मुश्किल है। ऐसे में विभाग की ओर से जनरेटर की व्यवस्था की जा रही है ताकि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सके। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी के संबंध में पुलिस को शिकायत दी जाएगी।

रतिया रोड पर बना बुस्टिंग स्टेशन  जहां लगा था ट्रांसफार्मर। सोशल मीडिया

रतिया रोड पर बना बुस्टिंग स्टेशन  जहां लगा था ट्रांसफार्मर। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें