फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसआईआर के विरोध में जजपा का प्रदर्शन

Wed, 21 Oct 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। एडीसी को ज्ञापन सौंपते जजपा के पदाधिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद। गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में मामूली बढ़ोतरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में बुधवार को जननायक जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जजपा के वरिष्ठ नेता कुलजीत कुलडिया ने कहा कि गेहूं के एमएसपी में केवल 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि महंगाई के साथ डीजल, खाद, कीटनाशकों और कृषि उपकरणों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में गेहूं के समर्थन मूल्य में कम से कम 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की जानी चाहिए।
पार्टी नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुनरीक्षण के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने हटाए गए नामों को दोबारा सूची में शामिल करने और सभी नागरिकों के मतदान के अधिकार की रक्षा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महासचिव खैराती लाल, मोहित खिचड़, आनंद गुर्जर, कुलदीप सिगड़, धर्मवीर गौरछिया और कृष्ण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें