फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा विधायक देवेंद्र बबली का वीडियो वायरल, बिजली निगम को बताया भ्रष्ट विभाग

विज्ञापन
वायरल वीडियो में नजर आते टोहाना के जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली । - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) के टोहाना से विधायक देवेंद्र सिंह बबली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिजली निगम के मुख्य अभियंता को फोन कर उनके मातहतों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ये वीडियो बुधवार रात गांव तलवाड़ा ढाणी का बताया जा रहा है। वीरवार सुबह एक कार्यक्रम में भी विधायक बबली ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ न तो किसी के दबाव में आएंगे और न चुप बैठेेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते दिन गांव तलवाड़ा ढाणी में बलजिंद्र सिंह के खेत में लगी मोटर के लोड को लेकर बिजली निगम के अधिकारियों व किसान के बीच कहासुनी हुई थी। बिजली निगम के अधिकारी जहां मोटर का लोड 45 किलोवाट का बता रहे थे, वहीं किसान का कहना था कि उसकी मोटर 40 किलोवाट की है। निगम के अधिकारियों ने किसान की बात अनसुनी करते हुए उस पर सात किलोवाट अधिक का जुर्माना ठोक दिया। जिसकी शिकायत किसान बलजिंद्र सिंह ने विधायक देवेंद्र सिंह बबली से की। शिकायत पर विधायक बिजली निगम के अधिकारियों को लेकर किसान को के खेत में पहुंच गए। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की जांच में मोटर का लोड 40 किलोवाट ही पाया गया। किसान ने मोटर का बिल भी दिखा दिया। ये देखते ही विधायक देवेंद्र सिंह बबली का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तुरंत बिजली निगम के पंचकूला स्थित मुख्य अभियंता को फोन कर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई और बिजली निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया।
‘मैंने कुछ गलत नहीं कहा। ये पहले भी कई बार हो चुका है कि बिजली निगम के अधिकारी आम लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। अपने हलके में ऐसा नहीं होने दूंगा। इसको लेकर सरकार तक जाऊंगा। किसी के दबाव में नहीं आऊंगा।’ -देवेंद्र सिंह बबली, विधायक, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें