फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने पिता पर लगाया दो साल से दुष्कर्म करने के आरोप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (14) ने अपने पिता पर दो साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। वहीं, बुधवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना आई कि एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा है। सूचना के बाद महिला थाना पुलिस किशोरी को अपने साथ ले आई और बयान दर्ज किए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। उसकी दो छोटी बहनें और एक भाई है। भाई के दिहाड़ी पर जाने के बाद बीते दो साल से उसका पिता उसके साथ गलत काम कर रहा है। महिला थाना प्रभारी कविता का कहना है कि शिकायत आने के बाद आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के गर्भवती होने या न होने का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड करवाया जाएगा। हालांकि अन्य जांच में गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें