फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खंड कार्यालय से जेई की बाइक चोरी, मामला दर्ज

Mon, 09 Jun 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया सीसीटीवी फुटेज में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय सेबाइक चोरी करके ले जाता हुआ व्यक्ति
विज्ञापन
रतिया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय से सोमवार को कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार की बाइक चोरी हो गई। चोरी की यह वारदात कैमरे में कैद हो गई है। कनिष्ठ अभियंता ने बाइक चोरी की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक खंड कार्यालय के शेड के नीचे खड़ी करके ऊपर कार्यालय में गया था। जब शाम को ड्यूटी खत्म करके लौटा तो देखा कि उसकी बाइक खड़ी की गई जगह पर नहीं थी।
जब उसने सीसीटीवी फुटेज चेक की देखा कि एक लाल रंग की शर्ट डाले हुए व्यक्ति उसके बाइक का लॉक तोड़कर चोरी करके ले जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें