भूना। खो-खो व रस्साकशी खेल में अंक के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। स्कूल प्रबंधन
भूना। शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में वीरवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन की प्रतियोगिता में जैसमिन व लोटस हाउस का रहा दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भारत विकास परिषद शाखा भूना के प्रधान डॉ. दीपक बंसल और दलबीर सिंह ने किया। वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा और प्रो. जियालाल बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन स्कूल के प्रबंध निदेशक जसवीर सिंह बेनीवाल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या वनिता बंसल ने की।
मुख्य अतिथियों ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ और राष्ट्रगान के साथ मार्च पास्ट निकाला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ लिली और जैसमीन हाउस के बीच खो-खो मैच से हुआ। इसमें जैसमीन हाउस ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। इसके बाद हुई लड़कियों की रस्साकशी में लोटस हाउस की टीम ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। दूसरी और तीसरी कक्षा की 100 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम रहे। छठी-सातवीं कक्षा में अंश प्रथम और समर सनी द्वितीय स्थान पर रहे। लेमन रेस में चौथी-पांचवीं कक्षा के लड़कों में प्रत्यक्ष और लड़कियों में पूर्वी ने बाजी मारी।
सीनियर ग्रुप की 400 मीटर दौड़ में आदित्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। छठी से आठवीं कक्षा की 100 मीटर रेस में दिनेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल के मुकाबले में लिली हाउस विजेता रहा। इस अवसर पर उप प्राचार्य सुमित कुमार व प्राइमरी हेड डिंपल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।