फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वाणिज्य संकाय में जानवी प्रदेश में प्रथम, बोली- सीए बनना है सपना

Tue, 12 May 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कॉमर्स संकाय में प्रदेश में टॉपर छात्रा जानवी अपनी माता के साथ
विज्ञापन
टोहाना। वार्ड 12 निवासी जानवी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी परीक्षा परिणाम में वाणिज्य संकाय में 494 अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जानवी की इस सफलता के बाद से परिवार व स्कूल में खुशी का माहौल है। पिता हेमराज जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं जबकि माता नीलम गर्ग गृहिणी हैं। भाई मोहित गर्ग सीए की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन

परिणाम जारी होने के बाद मॉडल केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल रणधीर पूनिया स्टाफ के साथ जानवी के पिता दुकान पर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी। जानवी ने बताया कि वह भी सीए बनना चाहती है। बोर्ड परीक्षा में मिली सफलता के लिए जानवी ने बताया कि स्कूल से आने के बाद वहां पढ़ाए टॉपिक को फिर से पूरा करती थी चाहे उस पर कितना भी टाइम लग जाए। पिता हेमराज ने बताया कि उन्होंने बेटा-बेटी में कभी अंतर नहीं समझा। आज बेटी ने सफलता हासिल कर प्रदेश में उनका नाम रोशन कर दिया है।
-
स्कूल छात्रा को देगा स्कूटी
प्रिंसिपल रणधीर पूनिया ने बताया कि यह स्कूल के लिए गर्व की बात है कि जानवी ने पूरे हरियाणा में जिले और टोहाना का नाम रोशन किया है। हरियाणा में पहला स्थान लाने वाली जानवी को स्कूटी देकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को अनुशासन में रहकर शिक्षा दी जाती है जिसके चलते जानवी ने उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें