फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवकों की गिरफ्तारी को लेकर हिसार-भूना रोड पर लगाया जाम

Mon, 15 Apr 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में हिसार रोड पर ट्रक चालकों द्वारा लगाया हुआ जाम
विज्ञापन
भूना। हिसार रोड पर ट्रक चालक के साथ दो युवकों द्वारा मारपीट किए जाने के मामले को लेकर गुस्साए ट्रक चालकों ने सड़क के मध्य ट्रक खड़े करके 20 मिनट रोड जाम कर दिया। काफी देर तक दोनों तरफ का यातायात प्रभावित हुआ। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रोड जाम पर डटे ट्रक चालकों को समझा बुझाकर शांत किया और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू करवाई।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के सालासर निवासी रामचंद्र ने बताया कि सोमवार शाम 5 बजे वह अपना ट्रक-ट्राला लेकर भूना से हिसार की तरफ जा रहा था। उसी समय भूना के खैरी चौक पर छीना-झपटी के उद्देश्य से दो युवकों ने उसको ट्रक-ट्राला रोकने का इशारा किया। चालक का आरोप है कि ट्रक-ट्राला रोकते ही दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब आसपास के लोग उसके पास पहुंचे और हमलावर युवकों को ललकारा तो वह मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही भूना के 25 से अधिक ट्रक चालक मौके पर पहुंचे और पीड़ित चालक के समर्थन में उतर गए। उन्होंने हमलावर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपने-अपने ट्रक तिरछे खड़े करके हिसार-भूना रोड जाम कर दिया। चालक रामचंद्र ने बताया कि पैसे छीनने के उद्देश्य से उस पर हमला किया गया।
थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर हमलावर युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। उन्होंने ट्रक चालकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही हमलावर युवकों की पहचान करके उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें